BREAKING NEWS
BIG NEWS : भाजपा के स्टार प्रचारक व प्रदेश के पूर्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समाजसेवी अशोक मालपानी लायंस रीजन 5.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की कपासन थाना पुलिस और चोरी के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेंसी एरिया.. <<     BIG NEWS : बूथ स्तर पर कार्यकर्ता यह चुनाव उस जज्बे.. <<     NEWS : कपासन पुलिस की कार्यवाई, 311 कार्टून.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : बाईक चोरों पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की 13.. <<     KHABAR : देवास में मतदान के दिन 13 मई को ऊंगली पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : बंदी के परिजनों ने जेल के कर्मचारियों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन.. <<     KHABAR : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रांगोली एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 4, 2023, 12:06 pm
REPORT : मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत राज्यसभा सांसद को सौंपी जिले के गांवों से एकत्रित पवित्र मिट्टी, महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन में किया स्कूटी एवं बैंक लिंकेज ऋण का वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

सीधी। मुख्यमंत्री पर्यावरण मित्र स्कूटी योजना सह ऋण वितरण कार्यक्रम तथा मेरी माटी मेरा देश अभियान अन्तर्गत जिलास्तरीय कार्यक्रम राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्ष जिला पंचायत मंजू रामजी सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय अटल ऑडीटोरियम में किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बंका बैगा के परिजन श्यामलाल बैगा द्वारा जिले भर के गाँव गाँव से एकत्रित की गयी माटी का कलश राज्य सभा सांसद को भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में सौंपा गया।

जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी देश की माटी और मातृ शक्ति दोनों का सम्मान करते हैं। देश के सभी गांवों से एकत्रित की गई माटी दिल्ली ले जाया जाएगा, जिसमें उन गांवों के नाम पर पौधा लगाया जाएगा। इस पौधे को देखकर प्रत्येक गांववासी गौरवान्वित महसूस करेगा। सांसद ने मातृशक्ति के द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा आजीविका मिशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज का दिन गौरवशाली है। स्व सहायता समूह से जुड़कर समूह की दीदियों को आज पर्यावरण मित्र के रूप में कार्य करने के लिये स्कूटी प्रदाय की गयी है। यह उन्हें प्रोत्साहित करेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष सिंह द्वारा स्व सहायता समूह की सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि समूह की महिलायें पर्यावरण की ब्राण्ड एम्बेसडर हैं। शासन का यह प्रयास उन्हें प्रोत्साहित करेगा। उक्त कार्यक्रम में 27 संकुल स्तरीय संगठनों को स्कूटी प्रदाय की गयी है जिसमें सक्रिय कृषि सखी को पर्यावरण मित्र के रूप में सीएलएफ स्तर पर चयनित कर उन्हें आज वितरित किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर 06 स्व सहायता समूह को 21.50 लाख का सीसीएल वितरण भी किया गया।

आज महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन का राज्य स्तरीय आयोजन जंबूरी मैदान भोपाल में आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दीदियों को स्कूटी प्रदाय किया गया जिसमें सीधी जिले से 50 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिलास्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर साकेत मालवीय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह कुशराम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी अशोक कुमार तिवारी, जिला परियोजना प्रबंधक म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पुष्पेन्द्र कुमार सिंह एवं जिला प्रबंधक, सहायक जिला प्रबंधक, विकासखण्ड प्रबंधक, सहायक विकासखण्ड प्रबंधक एवं समस्त स्टॉफ व स्व सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रहीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE