BREAKING NEWS
BIG NEWS : भाजपा के स्टार प्रचारक व प्रदेश के पूर्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समाजसेवी अशोक मालपानी लायंस रीजन 5.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की कपासन थाना पुलिस और चोरी के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेंसी एरिया.. <<     BIG NEWS : बूथ स्तर पर कार्यकर्ता यह चुनाव उस जज्बे.. <<     NEWS : कपासन पुलिस की कार्यवाई, 311 कार्टून.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : बाईक चोरों पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की 13.. <<     KHABAR : देवास में मतदान के दिन 13 मई को ऊंगली पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : बंदी के परिजनों ने जेल के कर्मचारियों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन.. <<     KHABAR : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रांगोली एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 7:02 pm
BIG NEWS : भाजपा की सरकार ने बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया- मंत्री सकलेचा,  मुख्यमंत्री आवासीय भु अधिकार योजना के तहत 441 पट्टो का हुआ वितरण, पढ़े खबर  

Share On:-

सिंगोली। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में स्थित डोम में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने राजस्व विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सिंगोली तहसील क्षेत्र के 441 हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आवासीय भु-अधिकार योजना के पट्टो का वितरण किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कन्या पूजन कर किया गया का.र्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेशचंद जैन, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष जीवन बलाई, सुनील सोनी, राजकुमार मेहता, अनुविभागीय अधिकारी जावद एवं सिंगोली तहसीलदार विशेष रूप से उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में उपस्थित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि हमारी सरकार ने हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया है। आज हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। भाजपा की सरकार ने बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है। आने वाले समय में शिक्षा के डिजिटलीकरण को लेकर जावद क्षेत्र देश में मिसाल बनेगा। हमारी सरकार ने किसानो, मजदूरो, गरीबों, व्यापारियों के लिए योजनाएं बनाई जिससे सभी लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। 
मंत्री सकलेचा ने 15 माह की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किस तरह पैसों का रोना रोकर प्रदेश में गरीब हितग्राहियों के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद किया गया। यहां तक की मरने के बाद हितग्राही को मिलने वाली अंत्येष्टि सहायता को भी नहीं बक्शते हुए गरीबो के हितों पर जमकर कुठारागात किया गया। आज हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीबों को अपने आवास का अधिकार देने के लिए पूरे प्रदेश में जगह-जगह पट्टो का वितरण कर रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि की राशि और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मिलने वाली राशियों का सिंगल क्लिक के माध्यम से भुगतान कर रहे हैं। मंत्री सकलेचा ने कहा कि जल्द ही हम किसानों को खेती के लिए खेतों तक पानी उपलब्ध कराएंगे जिससे किसानों की आमदनी में दोगुनी होगी और वह अपनी जमीन से भरपूर कृषि उपज भी ले सकेगा किसानो को किसी पर आश्रित रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन्न योजना में हितलाभ प्राप्त करने वाले हितग्राही महिलाएं और बड़ी संख्या में नागरिकगण राजस्व परिषद एवं महिला बाल विकास की कार्यकर्ताये उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राजेंद्र जोशी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE