BREAKING NEWS
BIG NEWS : भाजपा के स्टार प्रचारक व प्रदेश के पूर्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समाजसेवी अशोक मालपानी लायंस रीजन 5.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की कपासन थाना पुलिस और चोरी के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेंसी एरिया.. <<     BIG NEWS : बूथ स्तर पर कार्यकर्ता यह चुनाव उस जज्बे.. <<     NEWS : कपासन पुलिस की कार्यवाई, 311 कार्टून.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : बाईक चोरों पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की 13.. <<     KHABAR : देवास में मतदान के दिन 13 मई को ऊंगली पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : बंदी के परिजनों ने जेल के कर्मचारियों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन.. <<     KHABAR : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रांगोली एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 5, 2023, 7:08 pm
KHABAR : मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अनुराग पांडे ने आयोग की बेंच आयोजित कर किया शिकायतों का निराकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के भ्रमण पर आए मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य अनुराग पांडे द्वारा बुधवार को जिले के बाजना में आयोग की बेंच आयोजित करके लगभग 303 शिकायत पर सुनवाई करके निराकरण किया गया, संबंधित विभागों को दिशा निर्देश जारी किए गए। इस दौरान राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के संदीप चौधरी एवं समरेंद्र वत्स भी उपस्थित थे। इनके अलावा जनपद अध्यक्ष कैलाश मुनिया, बाल कल्याण समिति रतलाम के अध्यक्ष सुधीर निगम, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सदस्य देवराज पुरोहित, ममता भंडारी, एसडीएम मनीष जैन, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।शिविर में बाल अधिकार संबंधी शिकायतों का निराकरण किया गया। इन शिकायतों में अधिकतर दिव्यांग बच्चों की छात्रवृत्ति, छात्रावास में प्रवेश इत्यादि की समस्याएं सामने आई जिन्हें आयोग के सदस्य द्वारा निराकरण कराया गया।

आंगनवाड़ी भवन संबंधी समस्या भी आई। इसके अलावा अनाथ बच्चे या एकल माता-पिता वाले बच्चों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनका तत्काल निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए।  स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष्मान कार्ड बनाने की कार्रवाई की गई आधार कार्ड निर्माण की प्रक्रिया भी संपादित हुई दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाए गए। स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय संकल्प सप्ताह के अंतर्गत आकांक्षी ब्लॉक बाजना में सुपोषित मेले का आयोजन भी महिला बाल विकास विभाग द्वारा किया गया जिसमें व्यंजनों को रखा गया था। आयोग के माननीय सदस्य द्वारा मेले का अवलोकन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE