BREAKING NEWS
REPORT : जावद में वृहद मतदाता जागरूकता वाहन रैली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय नीमच के नव निर्मित 20 कोर्ट.. <<     Lok Sabha Elections 2024 : जीतू पटवारी ने कहा ‘ख़तरे में है.. <<     MP Board Result: इस स्कूल के सभी बच्चे बोर्ड परीक्षा.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता को लेकर वृहद अभियान एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : चना दाल के दाम में आई तेजी, काबुली चना में.. <<     BIG NEWS : भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सांसद सुधीर.. <<     NEWS : आरनी में घाटी के श्याम मंदिर पर पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस की मंडलम और.. <<     BIG REPORT : नीमच-मंदसौर संसदीय सीट के कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाजपा कार्यालय तपोभूमि पर होगा नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दो चरणों के मतदान के बाद समाजसेवी लालवानी.. <<     REPORT : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले मनासा में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2023, 10:53 am
KHABAR : पेट्रोल पंप और तीन करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं बैरसिया से कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरिकरण, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। जिले के ग्रामीण बहुल विधानसभा क्षेत्र बैरसिया से कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरिकरण पेट्रोल पंप और लगभग तीन करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्ति की मालकिन हैं। वहीं उनके पति भेल में कार्यरत हैं। उनके पास लाखों के गहने, लग्जरी वाहन, जमीन आदि संपत्ति है। यह जानकारी उन्होंने नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन बैरसिया रिटर्निंग कार्यालय में अपना नामांकन पत्र जमा करते हुए शपथ पत्र में दी है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यालय पहुंचीं और एसडीएम विनोद सोनकिया को अपना नामांकन सौंपा। बता दें कि बैरसिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विष्णु खत्री हैं, लेकिन अभी उन्होंने अपना नामांकन जमा नहीं किया है। अब तक इस विधानसभा क्षेत्र से चार नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं।


बैरसिया विधानसभा सीट से कांग्रेस ने जयश्री हरिकरण को दूसरी बार विधायक प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले विधानसभा चुनाव 2018 में भी उन्हें मैदान में उतारा था, लेकिन वह लगभग 10 हजार से अधिक मतों से हार गईं थीं। इस बार जब उनको टिकट मिला तो स्थानीय नेता रामभाई मेहर के समर्थकों ने जमकर विरोध किया। वह टिकट कटवाने को लेकर शीर्ष नेताओं के घर तक पहुंच गए थे, लेकिन उनके इस विरोध का कोई असर नहीं दिखा और आखिर कांग्रेस नेता अवनीश भार्गव, पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर के साथ नामांकन जमा करने पहुंचीं। इसके बाद से कांग्रेस की बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में स्थिति स्पष्ट हो गई है।


जिले की सात विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को 19 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। इनमें से उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पांच नामांकन जमा हुए हैं, जिनमें पूर्व पार्षद मोहम्मद सऊद ने आम आदमी पार्टी से नामांकन जमा किया है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से एक नामांकन जमा हुआ है। वहीं बैरसिया से चार, नरेला से दो, मध्य से चार, गोविंदपुरा से तीन और हुजूर विधानसभा से दो नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। अब नामांकन जमा करने के लिए सिर्फ एक दिन सोमवार का समय प्रत्याशियों के पास बचा हुआ है। वहीं शनिवार और रविवार को अवकाश की वजह से नामांकन पत्र नहीं लिए जाएंगे। 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संविक्षा होगी और दो नवंबर को इच्छुक प्रत्याशी नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE