BREAKING NEWS
BIG NEWS : सरदार सरोवर समझौते पर जीतू पटवारी का.. <<     VIDEO NEWS: भजन, हवन और उपवास...राम मंदिर दान विवाद पर.. <<     देवास को टीबी मुक्त बनाने की बड़ी पहल,कलेक्टर.. <<     KHABAR : 96 हजार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत,.. <<     KHABAR : गृह विभाग में ही अटकी डीपीसी, हाईकोर्ट के.. <<     मुरैना में विकास के दावों की खुली पोल,वीआईपी.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में प्रसूता की मौत पर बवाल, जुड़वा.. <<     BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2024, 4:06 pm
KHABAR : श्री साईं बाबा मंदिर का 33वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, निकलेगी बाबा की पालकी, कालिया नाग के ऊपर कृष्ण भगवान का नृत्य रहेगा आकर्षण, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। श्री साईं सेवा समिति ट्रस्ट शास्त्री नगर द्वारा श्री साईं बाबा मंदिर का 33वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव की शुरूआत 1 मई से होगी। 7 मई को भंडारा होगा। भंडारे में हर बार की तरह एक लाख से अधिक श्रद्धालूजन प्रसादी ग्रहण करेंगे। इसके पहले साईं पालकी यात्रा शहर में निकाली जाएगी। पालकी यात्रा में टीवी कलाकार साईं बाबा का रूप धारण कर शामिल होंगे तो सुज्जित पालकी में सांई बाबा की प्रतिमा विराजित रहेगी। विशेष आकर्षण कालिया नाग के ऊपर श्री कृष्ण जी का नृत्य रहेगा।


महोत्सव को लेकर श्री साईं सेवा समिति ट्रस्ट पदाधिकारियों ने रविवार को साईं मंदिर में पत्रकारवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी दी। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बी कोठारी, संदीप कोलम्बेकर, अनिल सिसोदिया ने बताया हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री साईं बाबा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 1 मई से 7 मई तक अनेक धार्मिक आयोजन होंगे। प्रतिदिन श्री साईं महाभिषेक शिर्डी के पंडित अनिल कलौरे द्वारा कराया जाएगा।


चार दिन लगातार होगी भजन संध्या
महोत्सव में चार दिन तक लगातार शहर के अलग-अलग भजन मंडली के द्वारा साईं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 1 मई को शुभम राणा एवं मंडली, 2 मई को अमर पंजाबी एवं मंडली, 3 मई अनिरुद्ध मुरारी एवं मंडली एवं 5 मई प्रसन्न परसाई एवं मंडली द्वारा रात्रि 8 बजे से मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।


चित्रकला एवं नारियल सजाओं प्रतियोगिता
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पहली बार चित्रकला व नारियल सजाओ प्रतियोगिता के अलावा भक्ति नृत्य प्रस्तुति का कार्यक्रम होगा। चित्रकला प्रतियोगिता 1 मई को प्रातरू 10 बजे से 12.30 बजे तक अलग-अलग आयु वर्ग के लिए होगी। 2 मई को प्रातरू 10.30 बजे से 12.30 बजे तक नारियल सजाओ प्रतियोगिता होगी। 6 मई को भक्ति नृत्य प्रस्तुति रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक होगी। भक्ति नृत्य कार्यक्रम में बाल कन्याओं, युवतियों एवं महिलाओं हेतू भक्ति नृत्य प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE