BREAKING NEWS
REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024- सभी राजनीतिक दलों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक.. <<     REPORT : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत चार निजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ई.पी.एस 95 संगठन पैशनरों की बैठक संपन्न,.. <<     BIG NEWS: वरिष्ठ पत्रकार मूलचंद खींची पर प्रकरण.. <<     REPORT: सांसद सुधीर गुप्ता ने किया दीनदयाल मंडल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG REPORT : नीमच की कृषि उपज मंडी में लहसुन की बंपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकबजनी के.. <<     BIG NEWS : मनासा की भील गली और आईपीएल का सट्टा, जैसे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया दिव्यांग.. <<     BIG NEWS : चित्तौड जिले की भैंसरोडगढ़ थाना पुलिस और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की ग्राम पंचायत चीताखेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 11, 2024, 12:06 pm
KHABAR : आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आशा एवं आशा पर्यवेक्षक पर अत्यधिक दबाव, आक्रोश जताते हुए सौंपा ज्ञापन, पढ़े अभिषेक सोनी की खबर

Share On:-

देवास। काम के बोझ तले दबी आशा पर्यवेक्षक पर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा है। जबकि यह कार्य कम्प्यूटर ऑपरेटर या तकनीकी कौशल से संबंधित विभाग का है। इसके कारण आशाओं के निर्धारित कार्य संपादित नहीं हो पा रहे है। इस मामले को लेकर बुधवार को आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। 
जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के चक्कर में समुदाय को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं और उनकी प्रोत्साहन राशि पर असर पड़ा है, क्योंकि आशा कार्यकर्ताओं को कार्य के बदले प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाता है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी आशाओं के पास एंड्रॉयड फोन नहीं है और विभाग द्वारा भी डाटा के लिए कोई राशि प्रदान नहीं की जाती है। तकनीक वाले ऑपरेटर एवं अन्य कर्मचारी भी इस एप्प पर कार्य करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं और ऐसे में आशाओं को कार्य करने के लिए बाध्य करना न्यायसंगत नहीं है। 
आशाओं ने कहा कि आशाओं को समय पर राशि प्राप्त नहीं होती है। आशाओं की राशि में जो राशि काटी जाती है उस काटोती को भी रोका जाये। आशा को स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के रूप में ग्राम में 24 घंटे सेवाएं देनी होती हैं। ऐसे में मरीज या गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए उनके साथ कई बार स्वास्थ्य संस्थानों पर जाना होता है। परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत इस समय नसबंदी शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिसके लिए लक्ष्य दंपत्ति को प्रोत्साहित करने, नसबंदी कराने के लिए अति आवश्यक जांचों के लिए उनके साथ स्वास्थ्य संस्था पर जाने और उसके बाद लगातार उनकी देखरेख करने का कार्य आशा करती है। 
आशा के भुगतान पत्रक पर अंकित सभी 68 बिंदुओं पर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य संपादित किया जाता है और पर्यवेक्षक द्वारा कार्याे में सहयोग, निगरानी, प्रशिक्षण एवं पर्यवेक्षण प्रदान किया जाता है। आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि आयुष्मान कार्ड की समस्या से हमें निजात दिलाई जाए। इस दौरान अनिता सिंह, अनुराधा लोधी, दीपसिखा, भगवंता, माया, कौसर खान, अमीना बी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE