BREAKING NEWS
BIG NEWS : भाजपा के स्टार प्रचारक व प्रदेश के पूर्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समाजसेवी अशोक मालपानी लायंस रीजन 5.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की कपासन थाना पुलिस और चोरी के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग रेसीडेंसी एरिया.. <<     BIG NEWS : बूथ स्तर पर कार्यकर्ता यह चुनाव उस जज्बे.. <<     NEWS : कपासन पुलिस की कार्यवाई, 311 कार्टून.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : बाईक चोरों पर पुलिस का शिकंजा, चोरी की 13.. <<     KHABAR : देवास में मतदान के दिन 13 मई को ऊंगली पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के भाजपा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : बंदी के परिजनों ने जेल के कर्मचारियों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन.. <<     KHABAR : भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रांगोली एवं.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 14, 2024, 12:51 pm
KHABAR : जाट में मनाया गया युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयन्ती व मकर सक्रांति को लेकर विद्यालय में हुआ विभिन्न खेलो का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

जाट। मध्यप्रदेश शासन शिक्षा विभाग के आदेशानुसार स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजयंती और मकर संक्रांति पर्व को लेकर दिनांक 10 जनवरी से 14 जनवरी 2024 तक प्रदेश के समस्त शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी को लेकर प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाट के छात्र छात्राओं ने युवा दिवस मनाया। 
उक्त जानकारी देते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाट के प्राचार्य अशोक सविता ने बताया कि दिनांक 10 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी से संबंधित प्रेरणादायक संभाषण का आयोजन, दिनांक 11 जनवरी को योग और सूर्य नमस्कार का पूर्वाभ्यास किया गया। दिनांक 12 जनवरी को सूर्य नमस्कार गतिविधि आयोजित की गई तथा दिनांक 13 जनवरी को खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, रस्साकस्सी, कुर्सी रेस, चम्मच रेस, शितोलिया इत्यादि पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्रों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ खेलो में भाग लिया। 
इस दौरान विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक मौजूद रहे। वहीं शिक्षको ने बच्चों के उत्साह वर्धन बढ़ाने का प्रयास किया जिसको लेकर प्राचार्य ने स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का आभार प्रकट किया और सभी छात्र छात्राओं को मिठाई वितरण भी की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE