BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ध्वजा महोत्सव का हुआ शंखनाद, साध्वी.. <<     KHABAR : जाजू कन्या महाविद्यालय की राष्टीय सेवा.. <<     BIG BREAKING: बड़ी खबर, ट्रांजिट विजिट पर मुख्यमंत्री.. <<     BIG NEWS : लोकसभा चुनाव की बजी रणभेरी, मालवा की.. <<     Rajasthan Weather : छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में बारिश के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मल्हारगढ़ मंडल के ग्राम सौम्या नई आबादी.. <<     GOOD NEWS : बदल रही है शहर के जिला चिकित्सालय में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रामीण प्रतिभा प्रोत्साहन मंच का.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान दलों को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने पचौरी पर.. <<     KHABAR : जिले में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : एजेंसियां निर्वाचन व्यय पर निगरानी के.. <<     KHABAR : संत हिरदाराम नगर भोपाल में निरंकारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2024, 5:03 pm
KHABAR : अब इस एप के जरिए होगा विद्युत शिकायत का समाधान, आंधी, तूफान एवं अन्य कारणों से होने वाले विद्युत व्यवधान के निराकरण के लिए भी सार्थक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विद्युत संबंधी शिकायत के निराकरण के लिये उपाय एप के माध्यम से आसानी से समाधान किया जा रहा है। इसके लिए आपको अपने मोबाइल में उपाय एप डाउनलोड करना होगा। आंधी, तूफान एवं अन्य कारणों से होने वाले विद्युत व्यवधान के निराकरण के लिए भी उपभोक्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय एप को डाउनलोड कर अपनी शिकायत का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। 

कंपनी ने बताया है कि बिजली उपभोक्ता गूगल प्ले स्टोर से इस एप को निःशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। उपभोक्ता मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय एप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करने के साथ ही शिकायत की स्थिति भी जान सकते हैं। साथ ही बिजली बिल भी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन जमा किया जा सकता है।

बिजली उपभोक्ताओं के लिए उपाय एप के अनेक फायदे हैं। उपाय एप के रजिस्टर कम्पलेंट ऑप्शन्स की सहायता से विद्युत व्यवधान या बिल संबंधी शिकायत दर्ज कर शिकायत क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं। शिकायत के निराकरण की स्थिति भी उपाय एप के माध्यम से जान सकते हैं। अपने वर्तमान बिल को डाउनलोड करने के साथ ही बिल भुगतान भी किया जा सकता है। उपाय एप से बिल का भुगतान करने पर उपभोक्ता को बिल डेस्क, एचडीएफसी बैंक पे-यू, गूगल पे, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, नेट बैंकिंग इत्यादि ऑप्शन्स प्राप्त होते हैं। उपभोक्ता इनमें से किसी भी एक माध्यम का चयन कर अपने बकाया विद्युत बिल का भुगतान कर तुरंत पावती प्राप्त कर सकते हैं।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE