BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 12:10 pm
KHABAR : लघु उद्योग भारती इंदौर पोलो ग्राउंड इकाई का आयोजन, स्थापना दिवस समारोह में दिव्यांग और सेवाभावी कर्मचारियों का सम्मान, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। लघु उद्योग भारती इंदौर पोलो ग्राउंड इकाई द्वारा शुक्रवार को 30वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। समारोह में दिव्यांग और सेवाभावी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में इंदौर की सातों इकाई के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश मोड़ विभाग संघ संचालक थे। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा और मालवा संभाग के अध्यक्ष राजेंद्र दुबे भी उपस्थित थे।


लघु उद्योग संगठित होते हुए भारत देश के विकास में बहुमूल्य योगदान
लघु उद्योग भारती पोलो ग्राउंड इकाई के अध्यक्ष पंकज काले ने बताया कि शुक्रवार को लघु उद्योग भारती का तीसवां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, इसमें इंदौर की सातों इकाई के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद हैं। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने उद्बोधन देते हुए कहा कि 30 सालों में हम शून्य से पचास हजार के लगभग सदस्यों तक पहुंच चुके हैं। अब समय आया है, जब हमें विकास में अधिक तीव्र गति से बढ़ना है। हिंदुस्तान में तकरीबन दो करोड़ एमएसएमई कारखाने पंजीकृत है और अभी लघु उद्योग भारती के तकरीबन 50000 सदस्य ही है, सभी एमएसएमई मैन्यूफैक्चरिंग इकाई को लघु उद्योग भारती के सदस्य बनाना है, जिससे सारे लघु उद्योग संगठित होते हुए भारत देश के विकास में बहुमूल्य योगदान कर सकेंगे।


इस मौके पर संभाग अध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने भी अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि आने वाले समय पर संभाग की कार्य योजनाएं एवं देवास में होने वाली आगामी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ मुकेश मोड ने संगठन की गतिविधियों की भरपूर सराहना की। यह भी उल्लेखित किया कि यह संगठन औद्योगिक समस्यों के लिए सरकार के सामने उद्योगपतियों का पक्ष रखने के लिए तत्पर रहती है। यह एकमात्र संगठन है, जो कानून में बदलाव या उद्योग हित के कानून लागू करवाने में महत्वपूर्ण योगदान करता रहा है। लघु उद्योग भारती प्रोग्राम के सचिव विकास गुप्ता जी ने बताया कि आज ही के दिन कई सेवाभावी कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया, जिसमें दो दिव्यांग कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया जो की लाइट गाइड ऑप्टिक्स पर सेवारत हैं और इंडियन डिफेंस के लिए ऑप्टिक्स में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में शिवनारायण शर्मा, विनीत जैन, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य निर्मल वर्मा, चिंचालकर, अमित चावला एवं अन्य कई गणमान्य उद्योगपतियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस समारोह में लगभग साठ से अधिक उद्योगपति मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE