BREAKING NEWS
KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2024, 11:33 am
KHABAR : भोपाल में आज ट्रांसजेंडर फैशन शो, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए करेंगे प्रेरित, दिव्यांग-बुजुर्ग भी रैम्प वॉक पर चलेंगे, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए आज, शनिवार को ट्रांसजेंडर फैशन शो होगा। जिसमें ट्रांसजेंडर्स रैम्प वॉक पर चलेंगे। बुजुर्ग, दिव्यांग, फर्स्ट वोटर मंच और स्वीप आइकॉन भी फैशन शो में शमिल होंगे।


राग भोपाली 10 नंबर मार्केट में शाम को फैशन शो होगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, स्वीप नोडल अधिकारी ऋतुराज सिंह भी मौजूद रहेंगे। स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी रीतेश शर्मा ने बताया, चुनाव में सभी की भागीदारी के लिए यह फैशन शो किया जा रहा है। ट्रांसजेंडर्स पहली बार रैम्प वॉक पर चलेंगे। वहीं, काल बेलिया नृत्य का भी प्रदर्शन किया जाएगा। मतदान की शपथ के बाद फैशन शो का समापन होगा।

 

एरिया के बच्चों ने ड्राइव-इन-सिनेमा में देखी फिल्म
इससे पहले शहर की बस्ती क्षेत्र के बच्चों एवं उनके अभिभावकों को लेक व्यू स्थित ड्राइव-इन-सिनेमा (ओपन सिनेमा) में न्यूटन फिल्म दिखाई गई। इस नवाचार के माध्यम से जिले के स्लम एरिया में मतदान प्रतिशत में वृद्धि करना है। जिला प्रशासन विभिन्न नवाचारों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान दिवस 7 मई को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कर रहा है। मूवी देखने आए बच्चों में प्रिंसी गौर, यश बिंझाड़े, प्रिंश, पूनम, अंजली पाल, एकता सोंधिया, हेमंत राय, पम्मी वर्मा, दिव्यांशी, अनिकेत ने अपनी खुशी जाहिर हुए कहा कि हम अपने माता-पिता से जाके जरूर कहेंगे कि वे 7 मई को मतदान करने अवश्य जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE