BREAKING NEWS
REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024- सभी राजनीतिक दलों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक.. <<     REPORT : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत चार निजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ई.पी.एस 95 संगठन पैशनरों की बैठक संपन्न,.. <<     BIG NEWS: वरिष्ठ पत्रकार मूलचंद खींची पर प्रकरण.. <<     REPORT: सांसद सुधीर गुप्ता ने किया दीनदयाल मंडल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG REPORT : नीमच की कृषि उपज मंडी में लहसुन की बंपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकबजनी के.. <<     BIG NEWS : मनासा की भील गली और आईपीएल का सट्टा, जैसे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया दिव्यांग.. <<     BIG NEWS : चित्तौड जिले की भैंसरोडगढ़ थाना पुलिस और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की ग्राम पंचायत चीताखेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 2:12 pm
KHABAR : मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई रैली, शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल करने के लिए दिलाई शपथ, पढे़ खबर

Share On:-

महेश्वर। जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को नगरीय निकायों में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।


नगरीय निकाय महेश्वर नगर परिषद और शिक्षा विभाग, महिला बल विकास विभाग ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जो सीएम राइज स्कूल प्रांगण से बाजार चौक से होते हुए पुनः सी.एम राइस विद्यालय तक रैली निकाली गई। जिसमें शासकीय कन्या शाला के बच्चे भी शामिल हुए। रैली में लगभग 350 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।


कार्यक्रम का प्रारंभ मतदाता जागरूकता शपथ से किया गया, उसके बाद रैली निकाली गई। जिसमें जिला सांख्यकीय अधिकारी भारती अवश्या, नगर परिषद सीएमओ मनोज शर्मा, स्वच्छता नोडल महेश गहलोत सहित समस्त नगर परिषद कर्मचारी, महिला बाल विकास विभाग से परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी शामिल हुए।


विद्यालय सीएम राइज और कन्या शाला के विद्यार्थियों ने माइक के माध्यम से प्रचार प्रसार किया। साथ ही डोर टू डोर कचरा वाहन में मतदान दिनांक और मतदान के महत्व को जिंगल के माध्यम से प्रदर्शित करते हुए बैनर पोस्टर लगाए गए।


साथ ही जिले में मतदाता जागरूकता के लिए बनाया गया निमाड़ी गीत भी कचरा वाहनों में लगाया गया। जिससे प्रत्येक घर तक मतदान का यह संदेश सुलभता से पहुंचाया जा सके। आगे भी इस प्रकार की विभिन्न गतिविधियां निकाय में आयोजित की जाएगी। जिससे मतदान का प्रतिशत ओर अधिक हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE