BREAKING NEWS
REPORT : लोकसभा निर्वाचन 2024- सभी राजनीतिक दलों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक.. <<     REPORT : आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत चार निजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ई.पी.एस 95 संगठन पैशनरों की बैठक संपन्न,.. <<     BIG NEWS: वरिष्ठ पत्रकार मूलचंद खींची पर प्रकरण.. <<     REPORT: सांसद सुधीर गुप्ता ने किया दीनदयाल मंडल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     BIG REPORT : नीमच की कृषि उपज मंडी में लहसुन की बंपर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकबजनी के.. <<     BIG NEWS : मनासा की भील गली और आईपीएल का सट्टा, जैसे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया दिव्यांग.. <<     BIG NEWS : चित्तौड जिले की भैंसरोडगढ़ थाना पुलिस और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की ग्राम पंचायत चीताखेड़ा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 16, 2024, 6:51 pm
KHABAR : संत हिरदाराम नगर में निकली विशाल चुनरी यात्रा, विधायक शर्मा ने तैयार हो रहे भंडारे में दी सेवा, सैकड़ों महिलाएं यात्रा में शामिल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। संत हिरदाराम नगर भोपाल में हर बार की तरह इस बार भी सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था मानव सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार को विशाल चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने चुनरी यात्रा में शामिल होकर मां की आराधना की, इसके साथ ही विसर्जन घाट पर भक्तों के लिए तैयार हो रहे भंडारे में भी सेवा दी। चुनरी यात्रा ग्राम बेहटा से निकली जो शहर की परिक्रमा करती हुई मां काली मंदिर पहुंची। मां काली के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद यात्रा का विसर्जन घाट पर समापन हुआ।


चुनरी यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता और संस्था के प्रमुख रोहन केवट रामू ने किया। यात्रा में डीजे की धुन पर जहां माता भक्त नाचते चल रहे थे। वहीं ढोल और ताशों की गगन भेदी आवाजों के बीच मां अम्बे के जयकारे लग रहे थे।


यात्रा का जगह-जगह व्यापारिक और सामाजिक संस्थाओं ने जहां स्वागत सत्कार किया। वहीं हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राम बंसल सहित अनेक नेता और समाजसेवी शामिल हुए ।


इस अवसर पर रामेश्वर ने कहा कि विराट श्री मानव सेवा संस्थान द्वारा संत हिरदाराम नगर में आयोजित विशाल चुनरी यात्रा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने संत नगर भाजपा मंडल के अध्यक्ष एवं आयोजक रोहन केवट “रामू” सहित पूरी टीम को अद्भुत एवं सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी ।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE