BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 7:48 pm
NEWS : न्युवोको विस्टास ने वित्तवर्ष में 147 करोड़ रुपए का लाभ कमाया, कंपनी ने की ऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत की अग्रणी निर्माण सामग्री निर्माता कंपनी ने 31 मार्च को समाप्त वित्तवर्ष में बिक्री और लाभ में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने समाप्त वित्तवर्ष के लिए अपने ऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की। 25 एमएमटीपीए की संयुक्त स्थापित क्षमता के साथ, न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत में पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट समूह है और पूर्वी भारत में प्रमुख सीमेंट निर्माता कंपनियों में से एक है। वित्तवर्ष में कंपनी की कंसोलिडेटेड सीमेंट बिक्री की मात्रा 18.8 एमएमटी थी। कंपनी संचालन से कंसोलिडेटेड आय इसी अवधि के दौरान 10,733 करोड़ रुपये दर्ज की गई। सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटिडा 35 प्रतिशत बढ़कर 1,657 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा, कंपनी ने शुद्ध ऋण 384 करोड़ रुपये कम करने में भी सफलता हासिल की है। बीते साल के मुकाबले कंपनी ने अपने शुद्ध ऋण में 384 करोड़ रुपये की कमी कर उसे 4,030 करोड़ रुपये पर लाने में सफलता हासिल की है, जिसके परिणामस्वरूप नेट डेट, एबिटिडा 2.4 गुणा रह गया है। इस वर्ष हरियाणा सीमेंट प्लांट में 1.2 एमएमटीपीए ग्राइंडिंग यूनिट की सफल शुरूआत हुई, जो कंपनी के क्षमता विस्तार में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस नए यूनिट के चालू होने से कंपनी की कुल क्षमता में उत्तर की हिस्सेदारी को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 24 प्रतिशत कर दिया है और इस क्षेत्र में हमारी मौजूदगी को और मजबूत किया जाएगा। कंपनी ने रिस्दा और निंबोल प्लांट्स में डीबॉटलनेकिंग परियोजनाएं पूरी की, जिसके परिणामस्वरूप क्लिंकर क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कंपनी प्रीमियमाइजेशन में अपनी रणनीतिक अनिवार्यता के प्रति समर्पित है और उसने पश्चिम बंगाल और झारखंड के बाजारों में अपने प्रीमियम उत्पादों ड्यूरागार्ड एफ2एफ और कंक्रीटो यूनो का विस्तार किया है। कंक्रीटो यूनो की बेहतरीन वाटर-रिपीलिंग प्रॉपर्टीज और डम्प लॉक फॉर्मूला निर्माण उद्योग की लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करते हैं। कंपनी ने अपने प्रोटेक्ट आवर प्लैनेट एजेंडे के तहत सस्टेनेबिलिटी प्रयासों में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जिसमें कार्बन उत्सर्जन में 2 प्रतिशत सालाना से 454 किलोग्राम कार्बन-डाइ-ऑक्साइड प्रति टन सीमेंटटियस मैटीरियल्स 1 की कमी की गई है, जो कम कार्बन उत्सर्जन में इंडस्ट्री लीडर्स में हमारी स्थिति को बेहतर करता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE