BREAKING NEWS
KHABAR : भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विद्युत.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में.. <<     REPORT : खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई, 25 किलो.. <<     KHABAR : विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन 14 अगस्त को,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : झाबुआ में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की.. <<     KHABAR : मंदसौर में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा,.. <<     KHABAR : दतिया में स्वतंत्रता दिवस समारोह की.. <<     KHABAR : कंजार्डा में जन अभियान परिषद ने निकाली.. <<     KHABAR : टंट्या भील विश्वविद्यालय में सुविधाओं की.. <<     NEWS : आंजना के निर्देश पर निंबाहेड़ा ब्लॉक.. <<     KHABAR : खरगोन में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे.. <<     KHABAR : कमीशन का झांसा देकर 31 लाख की ठगी, ऑनलाइन.. <<     REPORT : मंदसौर जिले में अब तक 497.6 मिमी औसत वर्षा.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को निकलेगी.. <<     NEWS : कनेरा में महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए 481.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2025, 6:18 pm
KHABAR : भारतीय किसान संघ ने बीमा राशि कम मिलने पर सरकार का किया पुतला दहन, सोयाबीन की खराब फसल का सर्वे न होने के विरोध में निकाली वाहन रैली, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले के शुजालपुर में  किसानों ने फसल बीमा राशि कम मिलने और सोयाबीन की खराब फसल का सर्वे न होने के विरोध में वाहन रैली निकाली। और विरोध प्रदर्शन किया। 


कृषि उपज मंडी परिसर में आस-पास के गांवों से किसान संघ के पदाधिकारी एकत्र हुए। कुछ किसान साइकल और बाइक से आए। कई किसान अपनी खराब फसल के नमूने लेकर बस से पहुंचे। किसानों ने मंडी परिसर से शहर तक बाइक रैली निकाली और तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार का पुतला जलाया। किसानों का आरोप है कि बीमा कंपनियां वसूली गई किश्त से भी कम बीमा राशि दे रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने सैटेलाइट सर्वे की बजाय क्रॉप कटिंग के आधार पर नुकसान का आकलन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी फसल खराब हो रही है, लेकिन कोई सर्वे नहीं हो रहा है। किसान संघ के चंदर सिंह सिसौदिया, सवाई सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने तहसीलदार राकेश खजूरिया को ज्ञापन सौंपा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE