देवरी खवासा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरी खवासा का सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यालय ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सराहनीय परिणाम दर्ज किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में कुल 36 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से सभी 36 विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। वहीं कला संकाय में 68 में से 61 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे 89.07 प्रतिशत परिणाम रहा।
कक्षा 12वीं का ओवरऑल परिणाम भी सराहनीय रहा, जिसमें कुल 104 विद्यार्थियों में से 97 विद्यार्थी सफल रहे और कुल परिणाम 93.26 प्रतिशत रहा।
इसी प्रकार कक्षा 10वीं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला, जहां कुल 54 विद्यार्थियों में से 50 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और 92.59 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया।
विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष का माहौल है। शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।