KHABAR : नवगठित खेल महासंघ जिला नीमच की आवश्यक बैठक कल, गांधी वाटिका में होगा कई विषयों पर विचार विमर्श, पढ़े खबर 

April 1, 2023, 6:19 pm




नीमच। नवगठित खेल महासंघ जिला नीमच की आवश्यक बैठक कल सायं 4.30 बजे गांधी वाटिका नीमच पर रखी गई है। उक्त जानकारी देते हुए खेल महासंघ के अध्यक्ष किषोर जेवरिया, सचिव विनोद शर्मा ने बताया कि बैठक में महासंघ द्वारा खेल व खेल मैदान सम्बंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा कर आगे की रूपरेखा बनाई जाएगी। जेवरिया ने महासंघ से जुडे व अन्य खेल क्लब जो महासंघ से अभी नहीं जुड पाए हैं। सभी से अनुरोध किया है कि महासंघ का उद्देश्य खिलाडियों के लिये मैदानों को बचाना, मैदानों को खेलने लायक बनाना व मैदानों को अतिक्रमण से मुक्त रखना व खेलों के लिये नवीन खेल परिसर विकसित करना, इनडोर आउटडोर स्टेडियम बने इसके लिये सामूहिक प्रयास करना है। खेल महासंघ में विभिन्न खेलों से जुडे खिलाडी व खेल प्रेमी भी सहर्ष आ सकते हैं।   

संबंधित समाचार

VOICE OF MP