BIG NEWS : नीमच शहर की कृषि उपज मंडी और अवकाश की घोषणा, जब अचानक हुई उतरते सीजन में इस उपज की इतनी आवक तो व्यापारियों ने कही बड़ी बात, किसानों को मिले ये भाव, पढ़े खबर 

March 28, 2024, 1:01 pm




नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में कल से अवकाश रहेगा। जिसे देखते हुए आज ठीक-ठाक संख्या में किसान अपना माल लेकर नीमच की स्टेशन रोड स्थित कृषि उपज मंडी पहुंचे। आज मंडी में लहसुन करीब 9000 से 10000 बोरी की आवक हुई। वर्तमान में लहसुन का सीजन लगभग समाप्ति की ओर है। ऐसे में लहसुन की इतनी आवक को व्यापारी बेहतर मान रहे हैं। व्यापारियों की मानें तो देसी लहसुन का 6000 से 15000 तक का भाव किसानों को मिल रहा है। वहीं ऊंटी लहसुन उपर में 19000 तक बिकी। ऊंटी लहसुन का भाव नीचे में 8000 तक रहा।  गौरतलब है कि मंडी में आज आसपास के क्षेत्रीय किसान अधिक संख्या में पहुंचे। अवकाश को देखते हुए दूर दराज के किसानों ने अपना माल लेकर मंडी पहुंचने से गुरेज़ किया। कुछ किसानों का यह कहना था कि हम लोग जब कुछ दिनों पहले लहसुन लेकर मंडी में आए थे, तब हमें 35000 तक भाव मिला था। उसकी तुलना में अभी भाव आधे से भी कम मिल रहा है। जिसकी वजह से थोड़ी मायूसी है।  व्यापारियों का कहना है कि वर्तमान सीजन को देखते हुए सफेद चांदी का भाव उच्चतम स्थिति में है। एक तरफ संभावना बताई जा रही है कि अवकाश के बाद लहसुन की आवक जबरदस्त रहेगी तो दूसरी तरफ यह भी माना जा रहा है कि किसान अब अपनी आर्थिक जरूरत के हिसाब से ही मंडी में माल लाएंगे। बाकी माल वह रोक कर रखेंगे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP