BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गिरदौड़ा और भरी दोपहरी का समय, जब अचानक हुआ ये भयानक हादसा तो मच गई अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही दौड़ी 108, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

March 28, 2024, 3:05 pm




नीमच। जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव गिरदौड़ा में दो व्यक्ति दीवार टूटने के कारण छत से गिर जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन पिता बदल नायक और तूफान पिता राधेश्याम नागदा दोनों छत पर ईंट की मुंडेर के यहां काम कर रहे थे। आपस में बात करते समय वह दीवार भरभरा कर गिर गई। जिस कारण अर्जुन और तूफान दोनों जमीन पर आ गिरे, और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। जिन्हें सूचना के आधार पर 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया गया। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP