BIG NEWS : लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद दिलीप गुर्जर पहली बार पहुंचे मंदसौर, कार्यकर्ताओं के साथ अष्टमुखी महादेव पशुपतिनाथ की कि पूजा अर्चना, अफीम किसानों के लिए कही ये बड़ी बात, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

March 28, 2024, 5:51 pm




मंदसौर। गुरुवार को मंदसौर-नीमच-जावरा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर का मंदसौर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे भगवान पशुपति नाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अष्टमुखी महादेव पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना की।   लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद गुर्जर पहली बार मंदसौर पहुंचे हैं। पूजा अर्चना के बाद गुर्जर ने शहर में जनसंपर्क करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही गांधी चौराहा पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। स्थानीय बाहरी के चल रह विरोध पर भी बोले उल्लेखनीय है कि दिलीप सिंह गुर्जर को टिकट मिलने के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश सामने आया था। जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल राठौर ने बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। गुरुवार को मंच से कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर के कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि संविधान ने यह अधिकार दिया कि देश का नागरिक कहीं से भी चुनाव सकता है। इसलिए स्थानीय और बाहरी का मुद्दा नहीं रह जाता। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। वहीं जिले के अफीम किसानों को डोडाचूरा को एनडीपीएस से बाहर करने के लिए संघर्ष करने की बात कही।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP