KHABAR : जिला कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन में मानस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कबड्डी खेल का किया आयोजन, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर

April 28, 2024, 4:42 pm




मनासा। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु स्वीप प्लान के तहत आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग वह जिला कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन अनुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी सी के शर्मा और जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा के मार्गदर्शन में मानस कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कबड्डी खेल का आयोजन किया गया। एवं 18 वर्षीय की आयु पूर्ण कर चुके मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु युवाओं को प्रेरित किया गया इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय व्यायाम शिक्षक रुपेश मंडे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यायाम शिक्षक रामकुमार बागवान सीएम राइज स्कूल मानसा व्यायाम शिक्षक दिनेश धाकड़ राकेश विजयवर्गीय, स्वदेश भट्ट आदि उपस्थित रहे। ओके जानकारी ब्लॉक समन्वयक खेलो कल्याण विभाग दिलीप वर्मा ने दी।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP