नीमच। जिले में दो दिन और मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग में 14 व 15 मई को भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी। रविवार को भी जिले में दिनभर आसमान में बादलों की जमावट रही। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
मौसम विभाग क जानकारों की मानें तो वर्तमान में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है। नीमच व मंदसौर जिले में 12 से 14 मई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चल सकती है। वहीं कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।