देवास। जिले के सतवास के ग्राम खपरास के बूथ क्रमांक 286 में ग्रामीण जनो ने सुबह 7 बजे से ही बिजली समस्या को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया था, ग्रामीणों का कहना है कि 11000 वाली पुरानी लाइन से तार के टूटने से किसानो की फसल को नुकसान हो रहा है और किसानो में भी आए दिन लाइट से आग लगने का भय बना रहता है हालाकि बाद में सतवास तहसीलदार हरिओम ठाकुर व बिजली विभाग के अधिकारी द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या को लेकर आश्वाशन दिया गया, इसके बाद गांव के ग्रामीणों ने मतदान केन्द्र पर पहुच कर वोटिंग की।