गुना। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ गुना के नेतृत्व में ग्रीष्मकालीन जल सेवा प्याऊ रेल्वे स्टेशन पर चल रही है। डी ओ सी जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट यूथ मोटिवेटर एवं लाइफ कोच ने बताया कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए समाज सेवी अशोक अवस्थी एवं सुनील जैन द्वारा निशुल्क वर्फ उपलब्ध कराई जा रही। साबरमती में यात्रा कर रहे यात्री स्काउट एवं गाइड की सेवा की प्रशंसा करते नहीं थकते और गुना स्टेशन की तारीफ भी करते है।