धनेरिया कला। नीमच शहर के समीपस्थ गांव धनेरिया कला में लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा हैं। गांव के ही 110 साल के भंवरलाल करेल ने अपने बेटे गोपाल करेल एवं अपने पर पोते के साथ मतदान केंद्र 19 पहुंच मतदान किया।
इस दौरान गांव धनेरिया कला के सरपंच राजेश राठौर, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बुजुर्ग भंवरलाल करेल को नीमच कलेक्टर द्वारा कई बार सम्मानित किया जा चूका हैं।