नीमच। मंदसौर संसदीय सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। मतदान का यह क्रम शाम 6 बजे तक चलेगा। लोकसभा क्षेत्र के कई बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
आपकों बता दें कि इस बार भाजपा ने तीन बार के सांसद सुधीर गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। जिनका मुकाबला कांग्रेस के दिलीप सिंह गुर्जर से है। मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों दलों के बीच हैं। इन दोनों सहित कुल 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस सीट पर दोपहर 03 बजे तक 61.58 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।
दोपहर 03 बजे तक मंदसौर में 61.31 प्रतिशत, मल्हारगढ़ में 64.63 प्रतिशत, सुवासरा में 59.73 प्रतिशत, गरोठ में 58.80 प्रतिशत, नीमच में 63.14 प्रतिशत, मनासा में 64.00 प्रतिशत, जावरा में 62.00 प्रतिशत व जावद में 59.32 प्रतिशत मतदान हुआ है।
वहीं नीमच जिले के ग्राम मांगरोल चक में ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं को लेकर मतदान का बहिष्कार कर दिया है। मंदसौर जिले के फतेहगढ़ में भी सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। दोनों ही स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश दे रहे हैं।