NEWS : पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों ने चंदेरिया थाना क्षेत्र के कस्बा चंदेरिया, घोसुण्डा व नारेला में रूट किया मार्च, पढे़ संजय खाबिया की खबर 

March 29, 2024, 6:59 pm




चित्तौड़गढ़। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने व आमजन के मन में कानून व्यवस्था का एहसास करने के लिए एरिया डोमिनेंस के तहत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने, आचार संहिता का सख्त पालन करने, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने और मतदाताओं को भय मुक्त मतदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस व सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों ने चंदेरिया थाना क्षेत्र के कस्बा चंदेरिया, घोसुण्डा व नारेला में रूट मार्च किया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार शुक्रवार को चंदेरिया थाना क्षेत्र में निकले फ्लैग मार्च में थानाधिकारी चंदेरिया धर्मराज उप निरीक्षक व अर्ध सैनिक बल के निरीक्षक मनोज कुमार सहित पुलिस व बल के अधिकारी जवान उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP