KHABAR : चमेली की बाडी में शुरु हुआ प्राण- प्रतिष्ठा महोत्सव, कलश यात्रा में गूंजे जयकारे, लहराई भगवा पताकाएं, पढे़ अबरार पठान की खबर

April 18, 2024, 3:54 pm




खरगोन। शहर के चमेली बाडी़ क्षेत्र स्थित मंदिर में गुरुवार से चार दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत हुई।  आयोजन के पहले दिन सुबह कलश यात्रा निकाली गई। बैंडबाजों पर भजनों से माहौल धर्ममय बन गया। श्रद्धालु भगवा ध्वज लेकर व छोटी बालिकाएं, महिलाएं, युवतियां सिर पर कलश धारण किए हुए चली। यात्रा कॉलोनी में भ्रमण के बाद मंदिर परिसर पहुंची, जहां विद्वान आचार्याे ने मंत्रोच्चार के साथ प्राण- प्रतिष्ठा की शुरुआत की। कालोनीवासियों ने बताया हनुमान जन्मोत्सव पर मन्दिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन होगा। यहाँ रामेश्वर महादेव परिवार और पंचमुखी हनुमानजी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएंगी। मन्दिर का जीर्णाेद्धार कर प्रतिमाओं को स्थापित किया जा रहा है। कॉलोनी में उत्सव का माहौल है।  

संबंधित समाचार

VOICE OF MP