BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 1, 2024, 7:00 pm
KHABAR : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने किया सिंगोली मंडल में तूफानी जनसंपर्क, बोले- मोदी सरकार ने जो संकल्प लिया पूरा किया, आज हर गांव बिजली से हो रहे रोशन, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर/नीमच। 10 वर्षाे में मोदी जी ने हर उस वर्ग की चिंता की है जिसे कांग्रेस ने बदहाली जीवन जीने को मबजुर कर दिया था।  करोडों लोग अधंेरे में जिंदगी गुजारते थे। बच्चों को पढाई के लिए रोशनी तक नहीं मिलती थी। जब से मोदी को अवसर मिला हर गांव तक बिजली पहुंचाने का काम संपकल्प लिया पुरा किया है। मंदसौर संसदीय क्षेत्र का ऐसा कोई गांव नहीं जहां बिजली ना पहुंची हो। इसी तरह हमने पानी की समस्या के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया। विकसित भारत बनाने में देश की नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। मोदी सरकार गांव की बहानों को सशक्त करने में जुटी है। अब मोदी ने गारंटी दी है कि 3 करोड बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। यह बात भाजपा प्रत्याशी सांसद सुधीर गुप्ता ने सिंगोली मंडल के ग्रामों में जनसंपर्क के दौरान कही। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता का जगह-जगह पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।
बुधवार को सांसद सुधीर गुप्ता ने सिंगोली मंडल के अथवा, डाबडा, बिलखंडा, कदवासा, रेतपुरा, पिपरवां, झांतला, शेनातताई, पिपलीखेडा, परलाई, अम्बा, कोज्या, कछाला,पटियाला, फुसरिया, बडी, धनगांव, थडोद, धारडी में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि है। दस वर्षाे में मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कार्य हुआ है। चाहे नीमच सिंगोली मार्ग के उन्नयन कार्य की स्वीकृति, रेलवे के दोहरीकरण, शिक्षा,स्वास्थ्य हो हर क्षेत्र में कार्य हुए है। मोदी सरकार की किसान हितैशी अफीम निती से क्षेत्र के हजारों किसानों के अफीम लायसेंस बहाल हुए है। नीमच जिले में स्थापित होगी देश की पहली सैमी रिफाइंड मार्फीन उत्पादन इकाई। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों एवं सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने बताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में सांसद सुधीर गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र में कई विकास कार्य किए है। आज संसदीय क्षेत्र बिजली पानी शिक्षा से लेकर हर क्षेत्र में कार्य हुआ है। यह सब विकास के कार्य भाजपा सरकार में ही हो रहा है। करोडो रूपए की लागत से नीमच-जावद व्हाया भरभडिया मार्ग हो या सिंगोली के बडी कवई में सोलर प्लांट स्थापित होने से क्षेत्र को बडी उपलब्धि मिली है। मोदी सरकार ने हर गरीब का अपना मकान हो उसके लिए प्रधानमं़त्री आवास योजना का लाभ देकर गरीबों के पक्के मकान का सपना पुरा किया है।ं गरीब निम्न वर्ग जो इलाज कराने में सक्षम नहीं उनके लिए आयुष्मान योजना तहत पांच लाख तक का इलाज निशुल्क अस्पतालों में मे हो रहा है। प्रधानमंत्री सडक योजना के तहत अब ग्रामीण अंचल की दशा और दिशा बदल गई है। इतना ही नहीं नल जल योजनाओं के तहत हरं गांवो में हर घरो तक पानी पहुंच रहा है। इस दौरान जिला महामंत्री अशोक विक्रम सोनी, कार्यक्रम प्रभारी वीरेन्द्र पाटीदार, मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभुलाल धाकड़, मंडल प्रभारी सतीश व्यास, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारी ओर वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE