BIG NEWS : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी आज आएंगे सागर, कांग्रेस प्रत्याशी बुंदेला की नामांकन रैली में होंगे शामिल, नुक्कड़ सभा को करेंगे संबोधित, पढे़ खबर

April 19, 2024, 10:47 am




सागर। लोकसभा चुनाव के चलते शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सागर आएंगे। वे सागर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा की नामांकन रैली में शामिल होंगे। सागर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा की नामांकन रैली शुक्रवार को आयोजित की गई है। रैली में सागर व विदिशा जिले के पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से सागर के मुख्य बस स्टैंड के पास रामाश्रम तिराहे पर जमा होंगे। यहां नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा।   जिसमें दोपहर 12 बजे प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। नुक्कड़ सभा के बाद नामांकन रैली शुरू होगी जो सभा स्थल से काली तिराहा, गोपालगंज होकर खांडेकर मूर्ति से झंडा चौक, लाल स्कूल होते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचेगी। जहां प्रत्याशी अपना नामांकन जमा करेंगे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP