BIG NEWS : शुक्रवार बना एमपी के लिए काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, मची अफरा तफरी आग लगने से जिंदा जलने तीन युवक, फिर दौड़े एंबुलेंस, एक गंभीर हालत में रेफर, पढे़ खबर

April 19, 2024, 12:51 pm




रायसेन। जिले के गैरतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सुबह करीब 3 बजे दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों बाइकों में आग लगने से तीन सवारों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर हालत में बरेली सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।   प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजमार्ग गैरतगंज गाडरवारा के करमोदी के पास गुरुवार शुक्रवार की रात तड़के करीब 3 बजे गैरतगंज नगर के वार्ड-11 निवासी अर्जुन अहिरवार पिता जगदीश अहिरवार (24) साल, विपिन अहिरवार पिता जगदीश अहिरवार (20) साल अपनी राइडर बाइक से सिलवानी तहसील के ग्राम मजगवा से शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।   वही जितेंद्र आदिवासी ग्राम मरदानपुर तहसील सिलवानी निवासी बाइक से गैरतगंज की ओर से वापस लौट रहा था। दोनों बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनो बाइको में आग लग गई और तीन युवक जिंदा जल गए। वही एक घायल को सिविल हॉस्पिटल गैरतगंज में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।   मृतकों में अर्जुन अहिरवार पिता जगदीश अहिरवार (24) साल, विपिन अहिरवार पिता जगदीश अहिरवार (20 साल निवासी वार्ड 11 गैरतगंज व जितेंद्र आदिवासी ग्राम मरदानपुर तहसील सिलवानी है वही गंभीर दिनेश पिता कनीराम अहिरवार निवासी बरेली को रिफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP