BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2024, 10:46 am
KHABAR : श्रम के कारण ही पूंजी का अस्तित्व है- बैरागी, सीटू कार्यालय में मजदूर दिवस मनाया गया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पूरे विश्व के मेहनतकशो का त्यौहार मजदूर दिवस नीमच में भी सीटू कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर मई दिवस के शहीदों को याद करते हुए जन नाट्य मंच के संयोजक विजय बैरागी ने कहा कि श्रम के बिना पूंजी का कोई अस्तित्व नहीं है। आज के दौर में श्रमिक सबसे ज्यादा कठिन दौर से गुजर रहा है। श्रमिक अधिकारों व श्रम कानून का हनन हो रहा है। आज 8 घंटे से अधिक काम लिया जा रहा है। सारे कानून जो श्रमिकों के हित में थे उन्हें समाप्त किया जाकर पूंजी पतियों के हित में बनाया जा रहा है। इस कारण 1 मई मजदूर दिवस ज्यादा प्रासंगिक हो चला है।
इस अवसर पर भारत की जनवरी नौजवान सभा के कृपाल सिंह मंडलोई ने कहा कि पूंजी श्रम के बिना महत्वहीन होती है। हमें मजदूरों के बलिदान को याद रखते हुए अपने कामों को आगे बढ़ाना होगा। बीएसएनएल एम्पलाई यूनियन के सर्कल सेक्रेटरी के सी सेन ने कहा कि हमारे कर्मचारी की छंटनी की जा रही है। सारे कर्मचारी हटाए जा रहे हैं। सीटू के शैलेंद्र सिंह ने मई दिवस के अतीत का उल्लेख करते हुए दुनिया भर में मनाए जाने वाले इस त्यौहार का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि मजदूरों को‌ अपने अधिकार पाने के लिए अपनी एकता मजबूत करना ही होगी। कामरेड सुनील शर्मा ने कहा कि मई दिवस मजदूर दिवस शिकागो और पूरे विश्व के शहीद मजदूरों के खून से हुए लाल झंडा से पाये अधिकारों को अक्षुण्ण रखने का दिन है। इस लड़ाई को जारी रखने का दिन है तथा जो अधिकार नहीं पाए उनको पाने के लिए संघर्ष के संकल्प का दिन है। मजदूर दिवस की महत्ता बताती हुई कविताओं का वाचन ‌किशोर जवेरिया ने मजदूर के मन की नहीं तानाशाह के मन की बात, प्रियंका कविश्वर ने मजदूरी में हिस्सा, राधेश्याम शर्मा ने मजदूर को तो हर दिन काम है, किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र सिंह ठाकुर ने किया। 
इस आयोजन में हर्षित गोसर, यश हिंगोनिया, दिनेश जोशी, विनोद कताला, बालमुकुंद भास्कर, साहिल शेख, मुकेश बाबा, काजी नूरुल हसन, ललिता धाने, विष्णु ट्रेलर, मुकेश नागदा अनेक साथी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE