BIG NEWS : लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी का पहला एमपी दौरा, मुरैना में सभा करेंगी, यहां कांग्रेस के सत्यपाल का भाजपा के शिवमंगल से मुकाबला,  पढे़ खबर

May 2, 2024, 11:18 am




मुरैना। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार मध्यप्रदेश आ रही हैं। वे गुरुवार को दोपहर 3.40 बजे मुरैना में चुनावी सभा करेंगी। कांग्रेस ने यहां से सत्यपाल नीटू सिकरवार को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर से है। प्रियंका बिलासपुर से दोपहर 3.15 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। ग्वालियर से मुरैना 3.40 बजे पहुंचेंगी। प्रियंका के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया भी मौजूद रहेंगे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP