KHABAR : राज्य आनंद संस्थान ने किया पृथ्वी दिवस पर जन जागरूकता के लिए पर्यावरण हितैषी कार्यक्रमों का आयोजन, पढ़े खबर 

April 23, 2024, 1:25 pm




रतलाम। राज्य आनंद संस्थान आनंद विभाग जिला रतलाम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर जन जागरूकता हेतु पर्यावरण हितैषी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पृथ्वी को प्लास्टिक मुक्त करने हेतु विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक सीमा अग्निहोत्री ने विद्यार्थियों को पृथ्वी को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए शपथ दिलवाई। उन्होंने विद्यार्थियों से आव्हान किया कि यदि पृथ्वी को बचाना है तो अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाना होगा। इसके लिए सभी विद्यार्थियों से आम की गुठलियों को एकत्र करने का अभियान प्रारंभ किया जाएगा, जो 15 जून को पूर्ण होगा। इसके पश्चात वर्षा ऋतु आने पर अधिक से अधिक मात्रा में पौधे लगाए जाएंगे। मास्टर ट्रेनर गिरीश सारस्वत ने संबोधित करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दें। आनंदक अशोक मेहता द्वारा पृथ्वी को बचाने संबंधित नारे लगवाए गए। मास्टर ट्रेनर मधु परिहार द्वारा राधाकृष्णन विद्यालय के  विद्यार्थियों के साथ मिलकर पक्षियों हेतु पेड़ों पर सकोरे  रखे गए। इस पर्यावरण हितेषी अभियान में राज्य आनंद संस्थान रतलाम टीम से पुष्पेंद्र सिंह सिसौदिया, केतन जोशी ,सुरेंद्र अग्निहोत्री, सीमा त्रिवेदी, राखी राठौर अनीता यादव, का विशेष योगदान रहा।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP