नीमच। सुन्दरम मेरिज उधान में आयोजित भारत विकास परिषद दायित्व ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सांवला का श्री राम भक्त हनुमान मंडल जावद के अध्यक्ष नारायण काबरा, प्रकाश सेन, संरक्षक प्रदीप चोपड़ा, दिलीप राठी, कैलाश सोनी व मंडल के सदस्यों द्वारा तिलक निकालकर दुपट्टा व श्रीफल भेंटकर, साफा बांधकर सम्मान किया गया एवं जावद कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया। हुकुमचंद सावला ने जावद में कार्यक्रम में आने की स्वीकृति प्रदान की।