मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार यादव द्वारा राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5(क)(ख) के तहत 1 आदतन अपराधी जाफरखॉ पिता बुन्दुखॉ मुसलमान निवासी जयपुरा थाना नईआबादी मंदसौर को जिलाबदर करने का आदेश जारी किया है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने आदेशित किया है, कि ये जिला बदर अवधि में मंदसौर जिले की राजस्व सीमा के साथ ही नीमच, रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा एवं शाजापुर जिले की राजस्व सीमा में बगैर अनुमति के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।