मंदसौर। अधीक्षक डाकघर मंदसौर द्वारा बताया गया कि मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियो द्वारा मतदाता को जागरूक करने के लिये जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली प्रधान डाकघर मंदसौर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य चौराहा बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, पुराना बस स्टैंड, भारत माता चौराहा से होते हुए सिटी उप डाकघर पर रैली का समापन हुआ।