BREAKING NEWS
NEWS : संध्या चौपाल में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     REPORT : शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने कलेक्टर सख्त,.. <<     KHABAR : मानसून मेहरबान,,रतलाम में अब तक हो चुकी है.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2024, 8:22 pm
KHABAR : नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। नेशनल लोक अदालत 11 मई को आयोजित कि जाना है। लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया। प्रचार वाहन द्वारा जिंगल्स, पम्पलेट्स फ्लेक्स एवं बैनर के माध्यम से जिले के विभिन्न शहरी व सुदूरवर्ती ग्रामों में नेशनल लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एमके वर्मा ने बताया कि विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक विद्युत के लंबित एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के रखे जाने एवं निराकरण के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई। आगामी 11 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत में राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण समझौता/सहमति के आधार पर कराया जाकर प्राप्त होने वाली छूटों का लाभ उठाने की अपील की जाती है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीहोर एवं तहसील विधिक सेवा समिति आष्टा, भैरूंदा, बुदनी एवं इछावर से सम्पर्क किया जा सकता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE