BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2024, 7:41 pm
NEWS : पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार की मांग, जार ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी व जयपुर कमिश्नर को दिया ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

जयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) ने अग्निकांड की कवरेज करने गए दो पत्रकारों पर हमला करने वाले शिव विलास होटल के मैनेजर महेश शर्मा व अन्य होटल कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 
इस मामले में जार के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा, महासचिव भाग सिंह, कोषाध्यक्ष लेशिष जैन, जयपुर जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक व जयपुर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देकर बताया कि एक अप्रैल को शिव विलास होटल कूकस में हुए अग्निकांड की कवरेज के लिए पत्रकार प्रवीण शर्मा, जीतू चौहान गए थे। वहां होटल मैनेजर महेश शर्मा व अन्य कर्मियों ने पत्रकार प्रवीण व जीतू चौहान को फोटो लेने, वीडियो बनाने से रोकने के लिए उनके मोबाइल छीन लिए। उनके साथ मारपीट की। फ़ोटो, वीडियो डिलीट कर दिए। इस दौरान जेब से पर्स निकाल लिया और सोने की चैन भी तोड ली। होटल मालिक रास बिहारी जांगिड़ व पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव करते हुए उन्हें बचाया। इस घटना को लेकर आमेर थाना पुलिस में नामजद मामला दर्ज करवाया। लेकिन अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। 
जार ने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच करवाते हुए हमलावर होटल मैनेजर महेश शर्मा व अन्य को गिरफ्तार किया जाए और दोषियों के खिलाफ चालान पेश किया। साथ ही हमलावरों द्वारा छीनी गई राशि, सोने की चैन व मोबाइल फोन बरामद किए जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE