BIG NEWS : नीमच में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, अरूल अशोक अरोरा गंगानगर ने किया विशेष आरती का आयोजन, भगवान की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, पढ़े खबर 

April 23, 2024, 1:29 pm




नीमच। शहर में हनुमान जयंती का पर्व आज हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिलेभर के हनुमान मंदिरों में आज भगवान के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता उमड़ रहा है। शहर के मंदिरों में भी सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज शहर के समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर ने भी जैन भवन रोड स्थित ऑफिस के सामने भगवान बालाजी की विशेष आरती का आयोजन किया। दोपहर में हुई आरती में शहर के कई गणमान्य व प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए। 

संबंधित समाचार

VOICE OF MP