NEWS : कुसुम मेनारिया द्वारा कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (गंगरार) में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का किया आयोजन, संजय खाबिया की खबर 

April 23, 2024, 3:39 pm




चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार के निर्देशानुसार पैरालीगल वॉलन्टीयर कुसुम मेनारिया द्वारा कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (गंगरार) में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पैरालीगल वॉलन्टीयर कुसुम मेनारिया द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (गंगरार) की बालिकाओं को विश्व पृथ्वी दिवस की जानकारी दी गई एवं विश्व पृथ्वी दिवस 2024 की थीम ग्रह बनाम प्लास्टिक पर बालिकाओं को जागरुक करते हुए कविता भी प्रस्तुत की। थीम का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के गंभीर मुद्दे पर ध्यान दिलाना है और यह कैसे प्रकृति को नुकसान पहुंचाता है। पृथ्वी दिवस 2024 की थीम का लक्ष्य ग्रहों के स्वास्थ्य के लिए प्लास्टिक को समाप्त करना है। कुसुम मेनारिया द्वारा बालिकाओं को पृथ्वी पर पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए जागरुक किया गया। इस अवसर पर कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय (गंगरार) की प्रधानाध्यापिका एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP