BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम दुरगपूरा और काली अंधेरी रात, जब 35 साल की महिला के साथ घर में हुई ये घटना तो फैल गई सनसनी, चिल्लाने की आवाज सुन आए प्रहलाद व राजू पर भी मंडराया संकट, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

April 23, 2024, 5:44 pm




मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम दुरगपुरा में रविवार की रात 8 बजे करीब सिलेंडर में लीकेज होने से किचन सहित घर में आग लग गई हादसे में एक 35 वर्षीय महिला कंकू बाई बंजारा आग में झुलस गई। चिल्लाने पर प्रहलाद व राजू बंजारा भी आ गया और महिला को बचाने का प्रयास किया और दोनों भी आग में झुलस गए। घटना का मंगलवार को सोशल मीडिया पर विडियो भी वायरल हुआ है। घटना में पूरा किचन और घर में रखा कीमती सामान नगद राशि दरवाजे सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। गंभीर हालत में महिला को परिजन मनासा शासकीय अस्पताल के बाद नीमच ज्ञानोदय हॉस्पिटल भर्ती करवाया। जहां महिला का उपचार जारी है। मामले में मंगलवार दोपहर परिजनो को जानकारी देते हुए बताया कि अचानक हुए हादसे के बाद महिला 90 प्रतिशत जल चुकी है। वहीं घर का सारा कीमती सामान जलकर खाक हो गया। प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हुए मांग की है कि आगजनी में जितना भी नुकसान हुआ हो प्रशासन मौका मुआवना कर सहायता प्रदान करंे ताकि पीड़ित परिवार को मदद मिल सके।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP