KHABAR : जल संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएचई कार्यालय का घेराव करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, पढे़ खबर

April 27, 2024, 6:01 pm




उज्जैन। गहराते जल संकट के विरोध में कांग्रेस पार्टी रविवार को चामुंडा माता स्थित पीएचई कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करेंगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक नगरी उज्जैन मे लगातार गहराते जल संकट से आमजन प्रभावित हो रहा है। गंभीर जल समस्या को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे शहर कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल आंदोलन किया जाएगा। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि शहर में जल संकट बना हुआ है और एक दिन छोड़कर जल सप्लाई किया जा रहा है। जिससे शहर के नागरिकों में आक्रोश है। कांग्रेस कार्यकर्ता क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होंगे। यहां से चामुंडा माता स्थित पीएचई कार्यालय का घेराव करेंगे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP