BIG REPORT : लोकसभा क्षेत्र की करैरा विधानसभा में सीएम मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के लिए चुनावी सभा को किया संबोधित, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

April 28, 2024, 10:17 am




ग्वालियर। लोकसभा क्षेत्र की करैरा विधानसभा में आज सीएम मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान करैरा सहित शिवपुरी जिले के भाजपा के पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि ग्वालियर लोकसभा में शिवपुरी जिले की दो विधानससभा करैरा और पोहरी आती है। सीएम तय कार्यक्रम के अनुसार भोपाल से प्लेन में सवार होकर पहले दतिया पहुंचे यहां से वह हेलीकॉप्टर में सवार होकर करैरा पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस सहायता केंद्र के पास चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह को वोट करने की अपील की। मंच पर उनके साथ प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, ग्वालियर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार करैरा विधायक रमेश खटीक, पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP