BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 11, 2024, 10:07 am
KHABAR : बड़वानी धूमधाम से मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव, बैंडबाजे की धुन पर शाही अंदाज में निकली भव्य शोभायात्रा, पढे़ जयप्रकाश सोलंकी की खबर

Share On:-

बड़वानी। अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार शाम को शहर में सर्व ब्राम्हण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाही अंदाज में निकली भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। शहर में शोभायात्रा के दौरान चारों ओर भगवान परशुराम के जयकारों की गूंज सुनाई दी। बैंडबाजे की धुन पर संगीतमय माहौल में निकली शोभायात्रा के दौरान माहौल भक्तिमय नजर आया।


गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों की बौछार के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल समाजजन भजनों की धुन पर जमकर झूमे। समाज के अध्यक्ष अनूप जोशी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर समाज द्वारा महाआरती भी की गई। इससे पहले शहर में मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के समापन पर रात्रि में महाआरती कर सहभोज का आयोजन किया गया। शुक्रवार शाम 5 बजे शहर के मां कालिका माता मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा रामदेव बाबा मंदिर, मोटीमाता मंदिर, एमजी रोड, रणजीत चौक, जैन मंदिर चौराहे से होते हुए रात्रि में श्री गौड़ मालवीय ब्राम्हण समाज धर्मशाला रानीपुरा पहुंची, जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। वही शाम 8 बजे श्री गोड ब्राह्मण धर्म शाला में सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों के द्वारा 13 मई को होने वाले मतदान के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया।


शोभायात्रा के आगे-आगे दो अश्व पर झंडा लिए समाज के युवक सवार थे। जो शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ा रहे थे। वहीं इसके पीछे समाज के युवा भजनों पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पीछे समाज के महिला-पुरुष भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव को लेकर समाजजन में अपार उत्साह देखने को मिला।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE