सेगांव। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सकल ब्राम्हण समाज के तत्वाधान में शुक्रवार को समाज की धर्मशाला से भगवान परशुराम का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया गया। उसके बाद शाम को बैंड बाजे के साथ विद्युत लड़ियो से सुसज्जित बग्गी पर भगवान परशुराम का चित्र व संत श्री सीताराम बाबा को बिठाकर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे समाज की महिलाए व पुरुष बड़ी संख्या में अलौकिक वेश भूसा में शामिल हुए व नाचते झूमते शोभायात्रा का आनंद लिया। शोभायात्रा की शुरुवात धर्मशाला से शुरू हुई जो संत श्री सिंगाजी मंदिर, महाराणा प्रताप चौक,श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, लोनारा रोड़, मुख्य बाजार से होते हुए वापस धर्मशाला पँहुची, जहां शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान जगह जगह शोभायात्रा का नगर वासियों ने फूलों से स्वागत किया व भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया। साथ ही जगह जगह नगर के समाजसेवी व दशोरा नागर समाज द्वारा शोभायात्रा में शामिल हुए सभी महिला पुरुषों के पानी और ठंडाई मटका कुल्फी की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा के समापन पश्चयात समाजजनों ने स्नेहिल भोजन किया। शोभायात्रा में जगह जगह समाजजनों द्वारा 13 मई को लोकतंत्र के महापर्व पर अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गई।