BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2024, 7:42 pm
KHABAR : जीरन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया, शोभायात्रा का हुआ जगह जगह स्वागत, पढ़े हरिओम माली की खबर 

Share On:-

जीरन। ब्राह्मण समाज के आराध्य देव विष्णु भगवान के छठे अवतार राजराजेश्वर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव ब्राह्मण समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
सकल ब्राह्मण समाज युवा संगठन व परशुराम सेना द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव की तैयारियां बड़े ही उत्साह पूर्वक की गई। इस वर्ष शोभा यात्रा की पूर्ण तैयारी के साथ भगवान का जन्म उत्सव मनाया गया। कार्यकताओं द्वारा भगवान परशुराम जी की आकर्षक झांकी सजाई गई और पूरे नगर में जुलूस निकाला गया। जीरन में ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी का चल समारोह बड़े धूमधाम के साथ नगर में सुबह 08 बजे किलेश्वर महादेव मंदिर से ढोल धमाके के साथ चल समारोह प्रारंभ हुआ। सर्व ब्राह्मण समाज कोमी एकता मंच व करनी सेना ने पुष्प वर्षा कर व ठंडा जल नींबू पानी पिलाकर स्वागत किया। चल समारोह में युवाओं का एक अलग ही उत्साह दिखाई दिया जो डीजे पर हाथ में भगवा ध्वज लेकर गगन में लहराते हुए झूमते नाचते दिखाई दिए। चल समारोह में परशुराम जी की एक झांकी भी बनाई गई जो एक आकर्षक का केंद्र रही। 
जुलूस के दौरान नगर में कई स्थानों पर फूल मालाओं से और पुष्प वर्षा से स्वागत भी हुआ। नगर में कई स्थानों पर ठंडे पानी और पेय पदार्थों से स्वागत किया गया। जुलूस जीरन के राजा धिराज भगवान श्री क़िलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गों नीम चौक, बस स्टैंड, पाटीदार मोहल्ला, प्रतापगढ़ दरवाजा, नया बस स्टैंड से होते हुए निकला। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा एक जाजम पर बैठकर समाज को आगे बढ़ाने के विषय में विशेष चर्चा की गई। 
सकल ब्राह्मण समाज अध्यक्ष जितेन्द्र भट्ट, परशुराम सेना अध्यक्ष ललित शर्मा द्वारा पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। शोभा यात्रा जोधपुरा ब्राह्मण समाज धर्मशाला पहुंचने के बाद सभी समाजजनो द्वारा भगवान परशुराम जी की महाआरती की गई। प्रसाद वितरण कर सभी सामाज जनो ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सकल ब्राह्मण समाज जन ललित पालीवाल, अखिलेष शर्मा, पवन तिवारी, रवि दुदेचा, दुर्गा शंकर भट्ट, अरुण शर्मा भानेज, आकाश भट्ट, विजय दुदेचा, चेतन शर्मा, राजेश शर्मा आदि समाज जनो ने कार्यक्रम को सफल अयोजन बनाया। कार्यक्रम का संचालन ललित पालीवाल द्वारा किया गया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE