BREAKING NEWS
KHABAR : टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती पर सात.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : 13 अगस्त को नीमच में निकलेगी भव्य तिरंगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से जिलेभर में गूंजा.. <<     KHABAR : दांगी समाज ने कराया सवा लाख पार्थिव.. <<     NEWS : फुटकर फल व्यवसायी यूनियन ने मंडी सचिव को.. <<     NEWS : विश्व कल्याण के लिए श्रावण मास में राजयोग.. <<     NEWS : हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान से विद्यालयों में.. <<     KHABAR : आजीविका मिशन की दीदियों ने सजाई तिरंगा.. <<     NEWS : खरडेश्वर महादेव मंदिर में 300 किलो खीर का.. <<     NEWS : आंजना-जाट की अनुशंसा पर आदिवासी कांग्रेस.. <<     BIG REPORT : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव और अमित शाह के प्रस्तावित.. <<     KHABAR : सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी को लिया.. <<     BIG NEWS : लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर.. <<     KHABAR : सूफियाना कव्वाली के साथ हजरत नसरुल्लाह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 10, 2024, 8:11 pm
NEWS : अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव में 105 तपस्वीयों के सामूहिक पारणे हुए, चित्तौड़गढ़  हुआ धर्ममय, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अखिल भारत वर्षीय साधु मार्गी जैन संघ के द्वारा आचार्य श्री रामेश के सानिध्य में चित्तौड़गढ़ श्री साधुमार्गी जैन श्री संघ को इस वर्ष के सामूहिक अक्षय तृतीया के पारणे का लाभ प्राप्त हुआ। 
हुकमेश संघ के नवम नक्षत्र व्यसन मुक्ति प्रणेता,  परमागम रहस्य ज्ञाता ज्ञान ध्यान क्रिया के धारी उत्क्रांति प्रणेता आचार्य भगवान 1008 श्री रामलाल जी मसा, बहुश्रुत वाचनाचार्य उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी एवं कई संत, सतियों के परम सानिध्य में चतुर्विधी संघ की गरिमा मय उपस्थिति में अक्षय तृतीया पर भारत भर के विभिन्न प्रांतो से आये 105 वर्षीतप के तपस्वी श्रावक- श्राविकाओं ने आचार्य श्री के दर्शन एवं प्रवचन और मांगलिक का लाभ लिया। इसके पश्चात सामूहिक पारणा महोत्सव हुआ। जिसमें चित्तौड़ के साथ ही अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी जैन श्री संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी, राष्ट्रीय अहिंसा प्रचारक महेश नाहटा एवं अभा साधुमार्गी महिला संघ की राष्ट्रीय अध्यक्षा व राष्ट्रीय तथा स्थानीय पदाधिकारीयों द्वारा सभी तपस्वियों का अभिनंदन पत्र एवं सिक्का व दुपट्टा माला पहनाकर बहुमान कर ईशु रस से पारणा करवाया। पारणा महोत्सव में चित्तौड़गढ़ नगर धर्ममय दिखाई दे रहा था। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रावक श्राविकाओं ने अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव का लाभ लेकर पुण्यार्जन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE