खरगोन। कसरावद नगर के मुख्य मार्गाे से पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। कसरावद थाने पर सीआरपीएफ बल एवं थाना प्रभारी मंसाराम रोमडे़ और सीआरपी बटालियन के मुख्य अधिकारियों द्वारा नगर के मुख्य मार्गाे से फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च जय स्तंभ चौराहे से होते हुए छोटा नाका राम मंदिर चौक मंडलेश्वर रोड़ से फ्लैग मार्च घूमता हुआ वापस थाना परिसर पहुंचा थाना प्रभारी मंसाराम रोमडे़ ने बताया फ्लैग मार्च से लोगों को संदेश दिया निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करें और मतदान को लेकर एक दूसरे को जागृत भी करें नगर में शांति का माहौल बना रहे।