खरगोन। लोकसभा चुनाव 2024 में 13 मई को शत-प्रतिशत मतदान के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा के नेतृत्व में शहरी मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम भव्य मतदाता जागरूकता मशाल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी धर्मराज मीना सहित जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मशाल प्रज्जवलित कर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए मतदाताओं को यह संदेश दिया गया कि मतदान सबका अधिकार है, जहां-जहां मशाल रैली पहुंची, वहां मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया। कलेक्टर ने कहा 13 मई को सभी मतदाता घरो से निकले और शत प्रतिशत मतदान करे। इस दौरान मतदान करने और उसकी गोपनीयता बनाये रखने की शपथ भी दिलाई। मशाल रैली में शिक्षा विभाग, जनजाति विभाग स्थानिक निकाय, महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी सहियकाए सहित उक्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी शिक्षक शिक्षीकाए शामिल हुए।रैली एसडीएम कार्यालय से शुरु हुई जो बस स्टेंड श्रीकृष्ण तिराहा पोस्ट आफिस चौराहा राधावल्लभ मार्केट होते हुए वापस एसडीएम कार्यालय पहुंची जहां रेली का समापन किया गया इस दौरान मतदान को लेकर नारेबाजी भी की गई।