KHABAR : श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगा सकल ब्राह्मण समाज, तैयारियां जोरों पर, 10 मई को होंगे कई कार्यक्रम आयोजित, पढ़े रूपेश जोशी की खबर 

April 28, 2024, 4:16 pm




जावद। जावद में श्री परशुराम प्राकट्योत्सव (जन्मोत्सव) धूमधाम के साथ मनाया जाएगाद्य स्थानीय कैलाश स्कुल में शनिवार को रात्रि 8 बजे सकल ब्राम्हण समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमे सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि 10 मई 2024  को परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमे प्रातः 5 बजे भगवान लक्ष्मीनाथ के अभिषेक के साथ परशुराम जन्मोत्सव का शुभारंभ होगा। सुबह 9 बजे कृषि उपज मंडी से भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी जो नगर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी। वाहन रेली पश्चात दोपहर 12.15 बजे राम जानकी मन्दिर, आनन्द धाम से शोभायात्रा  ढोल ढमाको, डीजे, बाजोगाजो के साथ निकलेगी, शोभायात्रा में आकर्षक झांकिया सहित अन्य आकर्षक का केंद्र रहेंगे। बैठक पश्चात उपस्तिथ सभी ब्राम्हणजनों ने कैलाश मन्दिर स्तिथ भगवान शंकर की पूजा कर प्रसाद वितरित किया। इस अवसर देवेन्द्र शर्मा, जयदीप कवीश्वर, सत्यनारायण शर्मा, पंकज शर्मा, अमित अरविंदकर, कुलदीप बोहरा, अभिषेक भारद्वाज, सौरभ बोहरा, राहुल तिवारी, दिपेश जोशी सहित सकल ब्राम्हण समाजजन उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP